रणजीत एवेन्यू में युवक पर गोली चलाने वाला काबू, जान से मारने के लिए मिले थे 35 हजार

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने बी-ब्लॉक में युवक पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी को 16 दिन के बाद काबू किया है। पकड़े गए आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की पिस्तौल को बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुशम टिंडी निवासी लाहौरी गेट के रूप में हुई है। एसएचओ रोबिन हंस ने बताया कि 25 दिसंबर को पुलिस को दी शिकायत में भुपिंदर सिंह निवासी नवीं आबादी ने बताया था कि वह अपने बेटे अकाशदीप सिंह को नए कपड़े दिलवाने के लिए बी-बलॉक आया था। बेअंत पार्क के पास उसके बेटे को बुलाकर गोली चलवाई गई। उस वक्त स्कूटी पर दो हमलावर आए थे। उसकी बेटा इस घटने में जख्मी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को काबू किया। पूछताछ में पता चला कि अकाशदीप सिंह को पियांशु, पुशम इंडी, सुख और सैम निवासी लाहौरी गेट के साथ पुराना झगड़ा था। जो बाकी के आरोपियों ने पुशम टिंडी को 35 हजार रुपए गोली मारने के का लालच दिया था। जो इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या और हमला करने के मामले में सिटी व लुधियाना के एक थाने में पहले से पर्चा दर्ज है। आरोपी तीन साल की सजा काटकर जमानत पर आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *