सोमवार से दोपहिया वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दे सकेंगे टेस्ट : आरटीओ सेक्रेटरी खुशदिल

भास्कर न्यूज | अमृतसर सोमवार से दोपहिया चालक लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रैक पर टेस्ट दे सकेंगे। स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशन की ओर से आरटीए के ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को फिर चालू करने के लिए कहा है। बता दें कि पिछली 22 दिसंबर से गोल बाग साइड स्थित किला गोबिंदगढ़ के पास ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बंद है। स्मार्ट चिप कंपनी द्वारा कोई भी काम नहीं किया जा रहा है। आरटीए की ओर से एमटेक कंपनी को नया ठेका दिया गया है। लेकिन उस कंपनी के द्वारा भी अभी तक ट्रैक पर अपने अधिकारी नहीं भेजे गए हैं। जिस कारण पिछले 20 दिनों में 3000 के पास पक्के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाए हैं। शनिवार, रविवार छुट्टी होने के कारण सोमवार को दो पहिया वाहन चालक अपना लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रैक पर टेस्ट दे सकेंगे। वही, चार पहिया वाहनों के लिए अभी ट्रैक पर कोई टेस्ट नहीं होगा। दूसरी तरफ आरटीओ सेक्रेटरी खुशदिल सिंह ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ट्रैक पर काम शुरू किया जा रहा है। चार पहिया वाहनों के लिए भी लिखकर भेजा गया है। उनकी सुविधा भी अगले हफ्ते शुरू कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *