अमृतसर| थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने दुकान से 170 ग्राम सोना बिना पूछे लेकर जाने वाले वर्कर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान यूपी निवासी राम नरेश के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह निवासी गुरलाल बाजार न्यू प्रताप नगर ने बताया कि उसकी दुकान से आरोपी सोना लेकर चला गया। वह दुकान में काम करता है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच करने के बाद काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


