अमृतसर | पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन से सेवामुक्त हो चुके बार्डर जोन के पेंशनर्स में से कइयों को उनका बेनीफिट नहीं मिल रहा। पेंशनर्ज की इन्ही मुश्किलों का हल करने को पटियाला हेड ऑफिस से डिप्टी चीफ इंजीनियर सुखविंदर सिंह की विशेष तौर से वेरका रेस्ट हाउस में पहुंचे। इसमें बार्डर जोन के तरह आते अमृतसर समेत तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के पेंशनर्ज पहुंचे। जिसमें असिस्टेंट मैनेजर आईआर सलिल धीर, सुपरिटेंडेंट संतोष कौर मुख्य रूप से शामिल हुए। वेरका रेस्ट हाउस में सुबह से बाद दोपहर तक पेंशनर्ज के साथ चली मीटिंग में 70 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस मौके पर बार्डर जोन के सीनियर एक्सईएन इंजी. समीर अरोड़ा, अंडर सेक्रेटरी कुलबीर कौर, असिस्टेंट मैनेजर एचआर सोनिया भी मौजूद थे।


