भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट की ओर से ठेके पर रखे सफाई कर्मचारियों की ओर से सेलरी न मिलने पर ट्रस्ट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि विभाग उन्हें न ही समय पर सेलरी दे रहा है और न ही उन्हें पीएफ दिया जा रहा है। त्यौहार का महीना है लेकिन उन्हें सेलरी नहीं दी जा रही। ट्रस्ट दफ्तर के बाहर धरना दे रहे आशु, निशान सिंह, विक्की सिंह, प्रिंस, लक्की, नितिन ने बताया कि उन्हें सेलरी नहीं दी जा रही है। वहीं, कई बार उन्हें सेलरी काट कर दी जाती है। तीन-तीन सालों से उनका पीएफ जमा है लेकिन उसका नंबर उन्हें नहीं दिया जा रहा। वह ठेकेदारी सिस्टम के तहत भर्ती है, जिसमें 75 व्यक्ति ट्राली वाले और 36 सीवरेज का काम करते हैं। विभाग ठेकेदार के साथ मिलकर उनकी सेलरी नहीं दे रहे हैं। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग ने कर्मचारी ने उन्हें गलत शब्द बोले हैं। इस दौरान धरने के पश्चात सफाई कर्मचारियों ने रंजीत एवेन्यु पुलिस चौकी में शिकायत भी दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि विभाग के जेई की ओर से उन्हें गलत शब्द कहे गए थे। उन्हें सेलरी नहीं दी जा रही है। वह तब तक धरने से नहीं उठेंगे जब तक मसले का हल नहीं होता। वहीं, दोपहर तक धरना चलता रहा जिसके बाद पुलिस अधिकारी के साथ विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे और उन्हें आश्वासन मिला कि आज शाम को सैलरी रिलीज कर दी जाएगी। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना उठा दिया। दूसरी तरफ तजिंदर पाल ने कहा कि इस संबंध में एएसआई गुरमीत सिंह की ड्यूटी लगाई गई है, पुलिस जांच कर रही है।


