कोटपूतली में रघुनाथपुरा को मिली सौगात:स्कूल को फर्नीचर भेंट किया, बच्चों और स्टाफ को मिलेगी सुविधा

कोटपूतली के ग्राम रघुनाथपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को सीएसआर फंड से लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए का सामान भेंट किया है। इस दान में 90 विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर, स्टाफ के लिए 20 कुर्सियां, 8 छत के पंखे और 5 फर्श शामिल हैं। स्कूल परिसर में आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पाथरेड़ी के सरपंच रामस्वरूप कसाना ने की। संस्था प्रधान हंसराज यादव ने बताया-लोकेश कुमार सनवाल के सहयोग से शाखा प्रबंधक ने सीएसआर फंड का उपयोग कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए ये सामग्री उपलब्ध कराई है। स्कूल प्रबंधन ने प्रेरक लोकेश सनवाल और शाखा प्रबंधक दोनों का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *