बूंदी में सूने मकान से 15लाख कैश और जेवर चोरी:कोटा से लौटा परिवार तो टूटे मिले घर के ताले

बूंदी के इंदरगढ़ में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर एक सूने मकान से 15 लाख रुपये नकद, 30 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। यह घटना तब हुई जब परिवार कोटा गया हुआ था।
परिवार के लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और सारा सामान गायब था। इंदरगढ़ के किराना व्यापारी अशोक कुमार गर्ग ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। गर्ग ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वे परिवार सहित किसी काम से कोटा गए थे। देर रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और कीमती सामान गायब था। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ दिए थे।
अलमारी से 15 लाख रुपए नकद के साथ 30 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर गायब मिले। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पुलिस को आशंका है कि चोरी की वारदात दोपहर बाद अंजाम दी गई होगी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *