लड़कियों से गलत काम करवाने वाले होटल मालिक, मैनेजर समेत 11 अरेस्ट

अमृतसर | थाना सी-डिवीजन पुलिस ने सूचना पर पेठे वाले बाजार दीप स्टे होम नामक होटल में रेड की। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर समेत 11 लोगों को काबू किया है, जिसमें 7 लड़कियां शामिल हैं। होटल मालिक और मैनेजर पकड़ी गई लड़कियों से गलत धंधा कराते थे। रेड के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान, 25 हजार रुपए और डायरियां बरामद हुई है। एसीपी साउथ प्रवेश चौपड़ा ने बताया कि यह कार्रवाई 9 जनवरी रात की है। एसएचओ नीरज कुमार ने रेड कर 7 लड़कियों और होटल मालिक, मैनेजर समेत 5 युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मालिक जतिंदर सिंह भोड़ीवाला, मैनेजर जसबीर सिंह निवासी चाटीविंड, निर्मल सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह, मनदीप सिंह निवासी सुल्तानविंड, पापी निवासी असम है। इसके अलावा 7 लड़कियों में 2 लुधियाना, 1 देहरादून, 1 तरनतारन आैर 3 सिटी से ही हैं। रेट संबंधी डायरियां भी लगाई गई थीं। सभी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *