राहगीरों से मारपीट कर लूटने वाले 4लोग पकड़े, बरामद की 5 बाइक

लुधियाना| राहगीरों से मारपीट कर लूट करने के मामले में थाना साहनेवाल की पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से लूटे हुए बाइक भी बरामद किए गए है। मामले में जांच अधिकारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि 2 लोग चोरी के बाइक पर कनेच कट की तरफ जा रहे है। उन दोनों वाहनों के नंबर नहीं थे। जब दोनों युवकों से बाइक के दस्तावेज मांगे तो उनके पास कोई भी कागज नहीं मिला। इसके बाद उन्हें पकड़ कर थाने ले जाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की बात को काबुल करते हुए बताया कि वह राहगीरों से मारपीट कर उनके वाहनों को लूट लेते है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के बारे में भी बताया। इसके बाद पुलिस ने सूजन वासी मॉडल टाउन, अंश, रोहित सोनी, अंकित वासी धनौड़ को पकड़ कर उन पर लूट का मुकदमा दर्ज किया। आई.ओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चल कि अंश और रोहित सोनी पर पहले से ही आपराधिक केस दर्ज है। इसके साथ ही आरोपियों से 5 बाइक, 6 फोन बरामद किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *