लुधियाना| मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कॉलेज फॉर विमेन, लुधियाना में संस्कृत व हिन्दी विभाग की ओर से विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर विभाग की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण, कविताएं और गीत के माध्यम से समां बांध दिया। स्नातकोत्तर विभाग की छात्राओं द्वारा विश्व हिंदी दिवस से जुड़ी एक सामूहिक गायन की प्रस्तुति की। इस शुभ अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता शर्मा ने छात्राओं को विश्व हिंदी दिवस की महत्ता के बारे में बताया और विचार प्रस्तुत किए।


