दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र एक महिला से रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला खेत पर चारा काटने जा रही थी, इसी दौरान आराेपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ हरकत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार- पीड़िता गुरुवार रात थाने पहुंची थी। उसने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे वह घर से खेत पर चारा लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवक आए और उन्होंने मुझे रोकने की कोशिश की। मैंने उन्हें हटने को कहा तो हाथ पकड़कर गन्ने के खेत में खींच ले गए। दोनों ने दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन लोगों के आने की आहट पाकर वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। परिजन रात में बड़ौनी थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। थाना प्रभारी दिनेश राजपूत के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


