बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर कार पलटी, दो घायल:नींद की झपकी आने से हादसा, इंदौर से छिंदवाड़ा जा रहे थे

बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर चिचोली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रपटे में पलट गई, जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब दो बजे ग्राम महूपानी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार कार इंदौर से छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से नियंत्रण हट गया और कार सीधे रपटे में गिरकर पलट गई। हादसे में छिंदवाड़ा निवासी सचिन आत्माराम (25) और उदय संतोष सोनी (22) घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने की मदद हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला और 108 राजीव रुक सहायता वाहन की मदद से जिला चिकित्सालय बैतूल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक इंदौर से खंडवा होते हुए छिंदवाड़ा जा रहे थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *