अबोहर में गाय ने बुजुर्ग पर किया हमला:CCTV फुटेज आया सामने, सींगों से गई बार टक्कर मारी, नाक-सिर में चोट

अबोहर में बेसहारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में, धोबी घाट निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति पर एक गाय ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह घटना 19 दिसंबर की रात को हुई, जब बिट्टू सिंह नामक व्यक्ति गुरु कॉलोनी में कपड़े प्रेस करके देने जा रहा था। अपनी एक्टिवा खड़ी करके कपड़े उठाते समय, एक गाय और दो सांड़ गली से भागते हुए आए। गाय ने अचानक बिट्टू सिंह पर हमला कर दिया और उसे नीचे गिरा दिया। गाय ने सींगों से गई बार टक्कर मारी गाय ने अपने सींगों से उसे कई बार टक्कर मारी और काफी देर तक हमला करती रही। इस हमले में बिट्टू सिंह के चेहरे, नाक, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। कुछ देर बाद जब गाय और सांड़ वहां से चले गए, तो पास के एक घर की महिला ने उन्हें संभाला। पीड़ित बिट्टू सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी गाय ने एक बच्ची को चोटिल कर दिया था। उन्होंने अबोहर और जिला प्रशासन से शहर में आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। पशु पकड़ने का अभियान बंद पड़ा गौरतलब है कि अबोहर में पिछले काफी समय से पशु पकड़ने का अभियान बंद पड़ा है, जिस कारण पशुओं की संख्या शहर में दिनों दिन बढ रही है। इन पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन मौन रहकर केवल तमाशा देख रहा है, इतना ही नहीं अब तक इनके कारण हुए सड़क हादसे में कई लोगों की जान तक भी जा चुकी है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन पशुओं का शीघ्र हल किया जाए। वहीं लोगों का कहना है कि सरकार द्वार काऊ सैस वसूलने के बाद भी इन पशुओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *