पलामू में अंगीठी के धुएं से नानी-नतिनी की मौत:कमरे में आग जलाकर सोने से हुई घटना, एक महिला गंभीर

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण नानी और नतिनी की मौत हो गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय सुनहरा उर्फ मुरैना देवी और उनकी 15 वर्षीय नतिनी माया कुमारी के रूप में हुई है। माया की मां किरण देवी (40) की हालत गंभीर बनी हुई है। घर के एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे बताया गया है कि सुनहरा उर्फ मुरैना देवी अपनी बेटी किरण देवी के घर फुलडीहा आई हुई थीं। अत्यधिक ठंड के कारण तीनों रात में घर के एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे। कमरा बंद होने के कारण उसमें धुआं भर गया, जिससे तीनों बेहोश हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तीनों को कमरे से निकालकर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. पीएन सिंह ने सुनहरा उर्फ मुरैना देवी और माया कुमारी को मृत घोषित कर दिया। किरण देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। अनुमंडलीय अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रथम दृष्टया यह मामला अंगीठी के धुएं से दम घुटने का ही प्रतीत होता है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और अनुमंडलीय अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *