हजारीबाग |पैराडाइस रिसॉर्ट फॉरेस्ट कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा हजारीबाग जिला अध्यक्ष के लिए राय शुमारी की गई । जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में रांची के सत्यनारायण सिंह, लातेहार पूर्व जिला अध्यक्ष राजधानी यादव एवं हजारीबाग संगठन प्रभारी विनोद सिंह उपस्थित हुए। इसमें अपना पक्ष देने के लिए 100 सदस्यों की लिस्ट थी जिसमें 95% लोगों ने अपना पक्ष दिया। जिला अध्यक्ष के लिए मुख्य रूप से वर्तमान जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा सुदेश चंद्रवंशी, इंद्र नारायण कुशवाहा, विनोद झुनझुनवाला, जय नारायण प्रसाद, दामोदर सिंह, सुमन कुमार पप्पू, एवं सुनील साहू मुख्य रूप से उम्मीदवारी दाखिल की। एक सदस्यों को 3 नाम देना था। प्रदेश से आए पर्यवेक्षक सभी नाम की सूची प्रदेश को समिट करेंगे उसी के आधार पर जिला अध्यक्ष घोषित किया जाएगा । वहीं इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी राय ली जाएगी।


