पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कल से झालावाड़ दौरा:महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को करेंगी संबोधित, कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 20 दिसंबर से झालावाड़ जिले के 3 दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 20 दिसंबर की शाम झालावाड़ पहुंचेंगी। वे झालावाड़ स्थित डाक बंगले में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन, 21 दिसंबर रविवार को, राजे डाक बंगला झालावाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगी और विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी। अपने दौरे के तीसरे दिन, 22 दिसंबर सोमवार को, वे सुबह 11 बजे डग क्षेत्र की दुधालिया पंचायत के हरीगढ़ ग्राम में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके बाद, उनका रात्रि विश्राम भवानी मंडी स्थित आर.टी.एम. मिल्स के विश्राम गृह में होगा।
राजे 23 दिसंबर मंगलवार को सुबह झालावाड़ से प्रस्थान करेंगी। जिलाध्यक्ष शर्मा ने यह भी बताया कि इस दौरान क्षेत्रीय सांसद दुष्यंत सिंह भी सभी कार्यक्रमों में उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *