राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 जनवरी को

दुर्ग | राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 12 जनवरी को विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दुर्ग के सिविल लाइन, गौरव पथ स्थित सतनाम आश्रम में सुबह 10 बजे से किया गया है। समाज के राष्ट्रीय महासचिव और कार्यक्रम संयोजक शशिकांत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में वर-वधु के लिए आवश्यक कुंडली मिलाने व अन्य जानकारी के लिए विद्वान पंडित उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ और समाज सेवा के लिए अच्छे कार्य करने वाले विप्रजनों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संरक्षक रामपाल शर्मा के मार्गदर्शन में हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने राष्ट्रीय संगठन सचिव आशीष त्रिपाठी, सुमित शर्मा, अभिषेक पांडे, डॉ. विश्वनाथ पाणिग्रही आदि ने विप्रजनों से आयोजन में शामिल होने अपील की है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन से ब्राह्मण समाज के सदस्यों को अपने बच्चों के विवाह की चिंता दूर होगी। उन्हें अपने बच्चों के लिए जीवनसाथी चुनने अवसर मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *