रिटायर्ड टीचर पर कुरआन शरीफ जलाने का आरोप:रतलाम में मुस्लिम समुदाय ने थाना घेरा, अधजले पन्ने दिखाए; महिला के खिलाफ एफआईआर

रतलाम के जावरा में हुसैन टेकरी क्षेत्र में रोजाना रोड स्थित इमामबाड़े के पीछे कुरआन जलाने का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक रिटायर्ड शिक्षिका आतिया खान पर लगा है। मामले में मुस्लिम समुदाय के विरोध के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम गुरुवार दोपहर 1.30 बजे का है। मुस्लिम समुदाय को जब इसके बारे में पता चला तो वे औद्योगिक क्षेत्र थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। देर रात तक कार्रवाई नहीं होने पर समाजजनों ने थाने का घेराव किया। सीरत कमेटी के पदाधिकारी समेत सैकड़ों लोगों ने आक्रोश जताया। इसके बाद पुलिस ने जेल रोड निवासी शाहीन हुसैन की रिपोर्ट पर हुसैन टेकरी क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका आतिया खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 में केस दर्ज कर लिया। केस दर्ज मामला जांच में लिया- टीआई
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी के मुताबिक, हुसैन टेकरी क्षेत्र में अजाखाना जेहरा इलाके के पीछे गुरुवार को आतिया कुछ धार्मिक किताबें जला रही थी। इसमें कुरआन भी थी। किसी अनवर अली ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। इस दौरान महिला जली हुई कुरआन लेकर भाग गई। ​​​​​​मौके पर मौजूद लोगों ने ​जली हुई किताबों के अवशेष रख लिए। पुरानी किताबें जलाईं, उनमें कुरआन भी थी
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि जांच की जा रही है। महिला से पूछताछ में सामने आया है कि पुरानी किताबों का ढेर था, जिसे जलाया गया। उसी में कुरान शरीफ की एक पुरानी किताब थी। इसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी। इसी दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे जिन्होंने देखा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *