खैरथल महाविद्यालय में इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू:उन्नति फाउंडेशन ने बीए थर्ड ईयर के छात्रों के लिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स का भी शुभारंभ किया

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी.ए. तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश स्पीकिंग एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्स का शुभारंभ किया गया है। करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट समिति के तत्वावधान में उन्नति फाउंडेशन द्वारा यह कोर्स शुरू किया गया। ‘राइजिंग राजस्थान’ कार्यक्रम का हिस्सा प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया- यह पहल राजस्थान सरकार के ‘राइजिंग राजस्थान’ कार्यक्रम का हिस्सा है। उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के उद्देश्य से सरकार ने उन्नति फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत यह विशेष कोर्स आयोजित किया जा रहा है। एक महीने का होगा कोर्स उन्नति फाउंडेशन के प्रतिनिधि और अंग्रेजी भाषा विशेषज्ञ अशोक कुमार आर्य ने जानकारी दी कि एक महीने के इस कोर्स के दौरान ‘उन्नति एक्सीलेंट प्रोग्राम (UNXT)’ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाया जाएगा। इसका लक्ष्य उन्हें भविष्य में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पदों पर नियुक्ति पाने के लिए तैयार करना है, जिसके लिए इंग्लिश स्पीकिंग और व्यक्तित्व विकास की विभिन्न तकनीकें सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने इस पहल को राज्य सरकार और आयुक्तालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप बताया। उन्होंने इसे युवाओं के व्यावसायिक जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी कदम करार दिया। विद्यार्थियों रजनदीप, कुशाल जाटव, संजना, होनी हेड़ाऊ, अंजली और भारती सहित अन्य सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम को कौशल विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया। स्टाफ सदस्य डॉ. सरस्वती मीणा, साक्षी जैन, राजवीर मीणा, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा और विक्रम सिंह ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *