हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी कर पुलिस ने पिकअप गाड़ी से 4 गोवंश को मुक्त कराया है। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी तस्कर गोवंश को गोकशी के लिए राजस्थान लेकर जा रहा था। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका पुलिस क्राइम गश्त के दौरान दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि खलील उर्फ खल्ली के गोधौली गो तस्करी करता है। आरोपी अपनी पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर राजस्थान लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव घाटा के समीप नाकाबंदी की। करीब 40 मिनट बाद आरोपी पिकअप गाड़ी को सोहना की तरफ से लाता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस ने रुकवाने का इशारा किया। पुलिस देख 100 मीटर पहले ही रुका पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 100 मीटर पहले ही अपनी गाड़ी को रोक दिया और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का काफी पीछा किया,लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पिकअप गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से चार गोवंश बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित गोशाला भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके ठिकाने पर दबिश दी जा रही है।


