बूंदी के गोठड़ा गांव पहुंचा विकास रथ:लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछले 2 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विकास रथ शुक्रवार को बूंदी जिले के गोठड़ा गांव पहुंचा। यह रथ हिंडौली विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत है।
इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सैनी ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। सैनी ने मौके पर जनसुनवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। विकास रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन और प्रचार सामग्री के जरिए आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इस कार्यक्रम में विक्रम सिंह गुर्जर, पोखरलाल नागर, नरेन्द्र जैन, सी.पी. गुंजल, भाजपा नेता बाबूलाल सैनी, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष भगवान नाथ, प्रशासक राखी झंवर, ग्राम विकास अधिकारी फुंदीलाल सैनी, कनिष्ठ सहायक हरपाल बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *