इंदौर में आज दिन भर की 10 बड़ी खबरें:डीएवीवी में दो गुट भिड़े, राऊ में बच्चे को ब्लैक पैंथर दिखने का दावा; महिला ट्रेन से कटी

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. इंदौर डीएवीवी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। छात्रों की शिकायत पर भंवरकुआ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मारपीट स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की पार्किंग में हुई। ग्राम अजनोद निवासी आर्यन बिलावलिया की शिकायत पर अंशुल और तनिष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 2. इंदौर के राऊ क्षेत्र में ब्लैक पैंथर दिखने का दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंदौर के राऊ स्थित केट रोड की बस्ती में ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पैंथर की 12 साल के बच्चे ने फोटो खींची है, जो एआई और डीपफेक एक्सपर्ट की जांच में ओरिजनल पाया गया है। हालांकि वन विभाग के अधिकारी ब्लैक पैंथर होने की पुष्ट नहीं कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. इंदौर हाईकोर्ट में 20 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश की शुरुआत 20 दिसंबर से हो रही है। हालांकि औपचारिक रूप से अवकाश 22 दिसंबर से घोषित हैं, लेकिन 20 दिसंबर शनिवार और 21 दिसंबर रविवार होने के कारण न्यायिक कार्य पहले ही बंद हो जाएगा। हाईकोर्ट में ये छुट्टियां 2 जनवरी तक रहेंगी। इसके बाद 3 जनवरी शनिवार और 4 जनवरी रविवार होने से सामान्य कामकाज नए साल में 5 जनवरी से शुरू हो पाएगा।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 4. इंदौर बाल गृह से भागा किशोर कुलकर्णी नगर में मिला इंदौर के बाल गृह समाज कल्याण परिसर से गुरुवार को छत के रास्ते दीवार फांदकर भागा 12 साल का किशोर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकर्णी नगर में लावारिश घूमते मिला है। किशोर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही हीरानगर पहुंच कुलकर्णी नगर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले आई। किशोर के भागने के मामले में बाल गृह के चौकीदार रामसखी सुनहरे की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।पूरी खबर पढ़ें 5. इंदौर में महिला की ट्रेन से टकराकर मौत इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घायल अवस्था में मिलने पर जीआरपी पुलिस उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच में ले रही है। पूरी खबर पढ़ें 6.इंदौर में मिले दंपत्ति के शव का आज होगा पीएम इंदौर के लसूड़िया स्थित सेटेलाइट जंक्शन में रहने वाले कन्हैया लाल परनवाल और उनकी पत्नी स्मृति परनवाल के परिजनों ने दोनों के शव लेने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने उनके बड़े भाई से संपर्क किया था। उन्होंने पुलिस से ही दोनों के दाह संस्कार का कह दिया। परनवाल दंपत्ति के शव गुरुवार को उनके मकान में मिले थे। दोनों शव का आज पोस्ट मार्टम होगा।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें 7. इंदौर में ट्रैफिक सुधारने ई-रिक्शाओं के 10 सेक्टर तय इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा को सेक्टर में बांटने की तैयारी पूरी कर चुकी है। प्लान के हिसाब से इंदौर को 32 थानों के अंतर्गत 10 सेक्टरों में बांटा जाएगा। अब ई-रिक्शा चालक उसी क्षेत्र में वाहन चला सकेगा, जहां वह निवास करता है। तय रूट से बाहर ई-रिक्शा चलाने पर चालानी कार्रवाई होगी। जिन ई-रिक्शा के दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उन्हें न तो यूनिक नंबर मिलेगा और न ही सड़कों पर चलने की अनुमति।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 8. इंदौर एयरपोर्ट को फ्लाइट कैंसिल होने से करोड़ों का नुकसान इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने का असर सिर्फ यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी की आय पर भी पड़ा है। देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को बीते पांच दिनों में करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। उड़ानें रद्द होने से होटल, पर्यटन और टैक्सी उद्योग के साथ-साथ एयरपोर्ट की राजस्व व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 9. मरीजों को न्यूरो एक्सपर्ट दे रहे म्यूजिक थेरेपी इंदौर सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में एडमिट मरीजों के इलाज में अब म्यूजिक थेरेपी का भी उपयोग किया जा रहा है। मरीजों को सुबह भगवान के भजन तो शाम को पुराने गीत सुनाए जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो म्यूजिक थेरेपी से गंभीर मरीजों का दर्द और शारीरिक परेशानी से ध्यान डायवर्ट हो रहा है, वहीं तनाव में भी कमी आई है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें 10. वन विभाग को पहले दिन मिले बाघ-तेंदुए के निशान इंदौर वन मंडल में बुधवार से ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन 2026 की शुरुआत में गुरुवार को पहले दिन वन अमले ने 103 वन बीटों में गहन जमीनी सर्वे किया। विभाग को शुरुआती निष्कर्षों में 21 बीटों में बाघों के संकेत और 74 बीटों में तेंदुओं की मौजूदगी मिली है। जिससे इंदौर वन मंडल में तेंदुओं की मजबूत उपस्थिति और बाघों की सीमित लेकिन महत्त्वपूर्ण गतिविधि सामने आई है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *