रांची| झारखंड ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट का आयोजन शुक्रवार को ऑड्रे हाउस में किया गया। सीआईआई झारखंड और सीआईआई फाउंडेशन के सौजन्य से हुए समिट में हेरिटेज होराइजन ट्राइबल इनोवेटर्स फोरम विषय पर चर्चा हुई। झारखंड सरकार में उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। कहा कि झारखंड में ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि ट्राइबल समुदाय को अधिक से अधिक उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित करे, इसके लिए ट्राइबल एंटरप्रेन्योरशिप पॉलिसी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से इस पॉलिसी को शामिल करेंगे। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।


