किसी भी देश के समग्र व सतत विकास का सशक्त स्तंभ है उसकी भाषा : प्रेम रंजन

रांची | रिजर्व बैंक झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शुक्रवार को हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कांके रोड स्थित होलीडे होम इन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि 10 जनवरी 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था और उसके बाद 2006 से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के समग्र और सतत विकास के सर्वाधिक सशक्त स्तंभों में उसकी सांस्कृतिक विरासत भाषा और उनसे जुड़ी बोलियां अग्रगण्य होती है। हिंदी आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशों खासकर मॉरीशस श्रीलंका मालदीप सिंगापुर फिजी सूरीनाम त्रिनिडाड तंबाकू की एक प्रमुख भाषा के रूप में बोली और समझी जा रही है। भाषा समाज और संस्कृति के अभिन्न संबंधों को रेखांकित करती है। इस अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात गायिका रंजना झा और उनके साथियों द्वारा गीत संगीत की छटाएं बिखरी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *