मंगलसूत्र छीनकर भाग रहीं 3 महिलाएं गिरफ्तार:उसलापुर ओवरब्रिज के पास वारदात को अंजाम दिया, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

बिलासपुर में उसलापुर ओवरब्रिज के पास एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रही तीन महिलाओं को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि अटल आवास सकरी निवासी मनीषा सोनी एलआईसी एजेंट हैं। मंगलवार दोपहर वे अपने पति नर्मदा प्रसाद सोनी के साथ बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। उनके पति ऑटो चला रहे थे। रास्ते में पांच महिलाओं ने हाथ देकर ऑटो रुकवाया और नेहरू चौक जाने की बात कही। ऑटो में बैठते ही बाल खींचकर बदली सीट मनीषा के पति ने उन महिलाओं को ऑटो में बैठा लिया। उसलापुर ओवरब्रिज के पास ऑटो में बैठी एक महिला ने पीछे से मनीषा के बाल खींचे। जब मनीषा ने पीछे मुड़कर देखा, तो उस महिला ने उन्हें दूसरी सीट पर बैठने को कहा। इसी दौरान, उन्हीं में से एक अन्य महिला ने मनीषा को बीच वाली सीट पर बैठने के लिए कहा। सीट बदलते ही मंगलसूत्र हुआ गायब जब मनीषा दूसरी सीट पर गईं, तो उन्हें अपने गले से सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। मनीषा ने तुरंत अपने पति को ऑटो रोकने के लिए कहा और शोर मचाया। इस बीच आरोपी महिलाएं उसलापुर रेलवे स्टेशन की ओर भागने लगीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल चोर महिलाओं की तलाश शुरू की। तीनों आरोपी महिलाएं गिरफ्तार कुछ ही देर में पुलिस टीम ने सूरजपुर जिले के जय नगर थाना क्षेत्र के महेशपुरमुरा निवासी रचना गिरी गोस्वामी (25), रजन गिरी गोस्वामी (32) और कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा निवासी कौशिल्या गिरी गोस्वामी (30) को पकड़ लिया। उनके कब्जे से सोने का मंगलसूत्र जब्त किया गया। तीनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *