पाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 9 करोड़ रुपए से ज्यादा का ऑनलाइन फ्रॉड आमजन के साथ देश भर में किया। आरोपियों के कब्जे 20 मोबाइल, 3 लेपटॉप, हार्डडिस्क, एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, सिम कार्ड सहित अन्य सामान भी जब्त किया। आरोपियों को शुक्रवार को देसूरी कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। आरोपी कितने दिनों से यह गोरखधंधा चला रहे थे। इसको लेकर पुलिस पूछताछ करेगी। SP आदर्श सिधु ने बताया कि पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के गजनीपुरा में अर्जुनसिंह पुत्र मोहन सिंह के बेरे पर कुछ संदिग्ध लोगों के किराए पर रहने की सूचना मिली। इस पर DST टीम प्रभारी ऊर्जाराम, खिंवाड़ा SHO उगमराज सोनी के नेतृत्व में एक टीम को 18 दिसम्बर को मौके पर भेजा। 20 मोबाइल, लेपटॉप के साथ मिले आरोपी
टीम वहां पहुंची तो अर्जुनसिंह के मकान की चौक में कम्प्यूटर लेपटॉप, मोबाइल फोन के साथ चार युवक बैठे मिले। जिनके पास 03 लेपटॉप मय चार्जर, करीब 20 मोबाइल मिले। जिनके बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि ऑनलाइन बेवसाइट पर जन्नत भाई के लिये ऑनलाइन पैसे का काम करते है। उसके बदले जन्नत भाई उन्हें तनख्वाह देते है। 9 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन मिला
पड़ताल में पुलिस को लेपटॉपों में ऑनलाइन बेवसाईट GREEN.NEONRIKROJLABLEXRABY.BUZZ व HISPER.BREATHEYIELDI NGTREE.XYZ के पेनल में कुल 17 खाते एड किए हुए मिले। जिसमें 16 सितम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 के बीच 9 करोड़ 4 लाख 43 हजार 328 रुपए क्यू आर कोड के माध्यम से जमा होना सामने आया। इन खातों में इतनी बड़ी रकम का लेन-देन करने को लेकर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। आरोपियों के कब्जे से 20 मोबाइल,तीन लेपटॉप, एक लेपटॉप हार्डस्स्कि, एटीएम कार्ड, बैंक पास बुके, सिम कार्ड व अन्य सामान को जब्त किया गया। डेढ़ महीने से यहां रह रहे थे
खिंवाड़ा थानाप्रभारी उगमराज सोनी ने बताया कि चारों आरोपियों ने बताया कि वे पिछले करीब डेढ़ महीने से यहां किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने मामले में 20 साल के अल्पेश पुत्र भरत भाई ठाकुर निवासी वालेर धानेरा (बनासकांठा) गुजरात, 20 साल के चिराग कुमार पुत्र प्रवीण सोलंकी ठाकुर निवासी कसारी (डिसा) जिला बनासकांठा गुजरात, 19 साल के अजयकुमार पुत्र रमेश भाई ठाकुर निवासी रमूण (डिसा) जिला बनासकांठा गुजरात और 21 साल के राहुल भाई पुत्र पंजी भाई ठाकुर निवासी वालेर पुलिस थाना धानेरा जिला बनासकांठा गुजरात को गिरफ्तार किया।


