पैरों से परेशान मां डांस करने लगी VIDEO:बेटी के जज बनने की खुशी, पिता बोले बेटी कभी बोझ नहीं होती, RJS में अंबिका की तीसरी रेंक

आरजेएस एग्जाम के फाइनल रिजल्ट में अलवर के स्कीम एक निवासी 25 साल की अंबिका सिंह ने पूरे राजस्थान में तीसरी रेंक लाकर अलवर का नाम रोशन कर दिया। अंबिका की मां मंजू राठौड़ बोली सालों से नाची नहीं। लेकिन बेटी के जज बनने की खुशी में पैरों से परेशान होते हुए भी खूब नाची हूं। पिता जय सिंह राठौड़ बोले बेटी हमेशा मान ही बढ़ाती है। अंबिका ने कहा कि पिता ने ही न्यायिक सेवा में जाने का सपना दिखाया। उसे पूरा करते देख बड़ी खुशी है। जिसके लिए रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई की। दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली। जिसके पीछे परिवार, गुरुजन और दोस्त है। अंबिका ने कहा थर्ड रेंक की उम्मीद नहीं थी अंबिका ने बताया कि थर्ड रेंक आने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन सफलता की उम्मीद पूरी थी। पहले प्रयास में केवल 5 नंबर से रह गई थी। तब पोस्ट भी अधिक थी। इस बार पद कम हाेते हुए तीसरी रेंक आने की खुशी बहुत है। इंटरव्यू में बताया था- अगल सुप्रीम कोर्ट का जज कौन बनेगा बातचीत में अंबिका ने बताया कि इंटरव्यू में कोर्ट से संबंधित अधिक सवाल पूछे गए। मौजूद सुप्रीम कोर्ट के जज के बारे में पूछा। इसके अलावा यह भी पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट का अगला सीजेआई कौन बन सकता है। इसका भी जवाब दिया था। जो बाद में सही भी हुआ। यह जवाब सुनकर सामने इंटरव्यू ले रहा प्रतिनिधि बड़ा खुश हुआ था। अंबिका के की मां मंजू राठौड़ ने कहा कि वह बहुत खुश है। बेटी ने खूब पढ़ाई की है। वे दिन रात मेहनत करती थी। उसे सफलता मिली है। इस खुशीमें वह भी परिवार के साथ नाचने लगी। वरना के उसके पैराें में बहुत अधिक दिक्कत रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *