पर्यावरण और सरकारी स्कूली शिक्षा पर शिक्षकों का अभियान:मुंडावर से बानसूर तक दिया संदेश, कपड़े के बैग बांटे

खैरथल-तिजारा जिले में अखिल राजस्थान विद्यालय शिक्षक संघ (अरस्तु) की जिला शाखा ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और ‘पढ़ो राजकीय विद्यालय’ जागरूकता अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष शैतान सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक मुंडावर उपखंड से बानसूर स्थित मरुधर उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहां प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। अभियान के दौरान शिक्षकों ने दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, युवाओं और बुजुर्गों को सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान “प्लास्टिक बंद करो – प्रदूषण हटाओ” और “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों के साथ कपड़े के बैग भी वितरित किए गए। ‘पढ़ो राजकीय विद्यालय’ अभियान के तहत सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने “शिक्षा की गुणवत्ता पाओ” और “सरकारी योजनाओं का लाभ उठाओ” जैसे स्लोगन वाले कपड़े के सैकड़ों बैग वितरित किए। इसके माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को सरकारी विद्यालयों से जुड़ने का आह्वान किया गया। ये रहे मौजूद
इस अभियान में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक उदयभान सिंघल सहित सलामुद्दीन, ओमप्रकाश यादव, रमेशचंद, रोशनलाल, दिनेश चौधरी, महेन्द्र गुर्जर, कृष्णचंद, अजीत सिंह, रामावतार, महावीर, सुबे सिंह, सूरत सिंह, अतुल, बालकृष्ण, विजय सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, सतपाल, करण सिंह, अनिल, कृष्ण कुमार, जितेन्द्र, मदन, वीरेंद्र, सुशील जैसे अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सरकारी विद्यालयों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *