RJS में चमके जोधपुर के सितारे:स्वाती ने 14वीं, अनवर ने 19वीं और रितिका चौधरी ने हासिल की 24वीं रैंक

राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। कुल 44 पदों पर रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें जोधपुर के कई होनहारों ने सफलता पाई है। जोधपुर शहर की स्वाति जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं रैंक हासिल की है। आरजेएस में 14वीं रैंक हासिल करने वाली स्वाति जोशी शादीशुदा हैं। उन्होंने EWS कैटेगरी में कुल 183 अंक प्राप्त कर अंतिम चयन सूची में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने लॉ पेपर-I में 53.5 और लॉ पेपर-II में 55.5 अंक प्राप्त किए। वहीं, भाषा के प्रश्नपत्रों में उन्हें क्रमशः 25 और 26 अंक मिले। इंटरव्यू में उन्हें 23 अंक प्राप्त हुए। उन्होंने बताया- 2015 में मेरी एलएलबी पूरी हुई थी। 2016 से लगातार आरजेएस की तैयारी कर रही थी। ये मेरा छठा अटेम्प्ट था। 6 बार मैंने मेंस दिया। 4 बार इंटरव्यू दिया। अब सिलेक्ट हुई। मैं कहना चाहूंगी कि अपने लक्ष्य से भटके नहीं। आपको प्रयास नहीं छोड़ने हैं। एक दिन सिलेक्शन जरूर होगा। रितिका को 24वीं रैंक वहीं, जोधपुर की पीपाड़ तहसील के सिलारी गांव की रहने वाली रितिका चौधरी ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। रितिका ने राज्य स्तर पर 24वीं रैंक हासिल की है। रितिका ने ग्रामीण परिवेश से आकर विधि की पढ़ाई पूरी की। रितिका की सफलता पर सिलारी गांव में उत्साह का माहौल है। परिजनों ने बताया कि रितिका पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उनके पिता सुखदेव चौधरी जोधपुर में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। सरवर खान ने हासिल की 19वीं रैंक हासिल वहीं, हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट सरवर खान का भी चयन हुआ है। सरवर ने 19वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने भारती विद्यापीठ, पुणे से विधि स्नातक (LL.B.) तथा हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कॉरपोरेट लॉ में विधि स्नाातकोत्तर (LL.M.) की है। सरवर मूल रूप से डीडवाना के गाँव झाड़ोद के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *