महाराष्ट्र का 22 साल का युवक कोकीन लेकर रायपुर पहुंचा:शराब दुकान के पास कर रहा था ग्राहक की तलाश, नए साल में थी खपाने की तैयारी

रायपुर में महाराष्ट्र का एक 22 साल का युवक कोकीन लेकर पहुंचा था। युवक नए साल में नशे के समान को शहर में खपाने की तैयारी में था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। युवक जब ग्राहक की तलाश कर रहा था तभी पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। घटना थाना गंज क्षेत्र के एक्सप्रेस वे रोड, चूनाभट्टी स्थित पुराने शराब दुकान के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक वहां कोकिन बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ACCU और गंज थाना की टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय (22 वर्ष), निवासी सिविल लाइन, गोंदिया, महाराष्ट्र बताया। कई अन्य लोगों से होगी पूछताछ आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना गंज में आरोपी से 16.56 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग साढ़े 8 लाख बताई जा रही है। रायपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संभावित सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *