रायसेन पॉलिटेक्निक कॉलेज में ABVP का धरना:बोले- नियमित कक्षाएं नहीं, भोपाल से अप-डाउन करते हैं टीचर्स

रायसेन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन छात्रों की समस्याओं और कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर किया गया। ABVP के विभाग संयोजक अश्वनी पटेल ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही हैं, जिससे छात्र पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश शिक्षक भोपाल से अप-डाउन करते हैं और वे न तो समय पर कॉलेज आते हैं और न ही पूरे समय तक रुकते हैं। पटेल ने यह भी बताया कि शिक्षकों के समय पर न आने के कारण कक्षाएं भी समय पर शुरू नहीं हो पाती हैं। जब इन समस्याओं को लेकर कॉलेज प्रबंधन से बात की जाती है, तो कोई उचित जवाब नहीं मिलता। उन्होंने शिक्षकों द्वारा झूठे किरायानामा बनाकर अप-डाउन करने की भी जांच की मांग की। कॉलेज में लाइब्रेरी केवल नाममात्र की
विद्यार्थी परिषद की प्रमुख मांगों में यह भी शामिल था कि कॉलेज में लाइब्रेरी केवल नाममात्र की है और उसे कभी-कभार ही खोला जाता है। इसके अतिरिक्त, कॉलेज परिसर और कक्षाओं में गंदगी फैली रहती है क्योंकि सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता। छात्रों को मशीनों पर प्रैक्टिकल भी नहीं कराए जाते, जिससे उन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पाता। परिषद ने यह भी बताया कि अतिथि शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है, जबकि स्थायी शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे रहते हैं। कॉलेज के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी की व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य बाहरी लोग भी अनावश्यक रूप से कॉलेज के अंदर आ जाते हैं। छात्र अमान खान और सहजान खान द्वारा छात्राओं पर गलत टिप्पणी करने के संबंध में सौंपे गए ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। परिषद का कहना था कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *