कार्यकर्ता ही भाजपा की असली शक्ति:आगामी चुनावों में लहराएंगे जीत का परचम, दाधीच का जिले स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। सीकर बॉर्डर से लेकर झुंझुनूं शहर के गांधी चौक तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच दाधीच का अभिनंदन किया गया। सीकर बॉर्डर से बगड़ तक उत्साह मुकेश दाधीच के झुंझुनूं जिले की सीमा में प्रवेश करते ही स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। सीकर बॉर्डर पर नवलगढ़ के पास कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद नवलगढ़ से झुंझुनूं शहर और फिर बगड़ तक जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर उनका स्वागत किया गया। झुंझुनूं शहर के टोल टैक्स नाके पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा “संगठन सर्वोपरि” गा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने जोश भरा। उन्होंने कहाआज जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे झुंझुनूं की वीर धरा पर मिला है, वह मेरा नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान है। भाजपा में व्यक्ति नहीं, विचार और संगठन महत्वपूर्ण है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कमी नहीं आने दूंगा। ढुकिया के आवास पर 51 किलो की माला से अभिनंदन जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने अपने निजी आवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। ढुकिया ने मुकेश दाधीच का 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी सांगठनिक कार्यों पर चर्चा भी हुई। दाधीच ने कहा कि अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन और युवाओं का जोश ही पार्टी की असली पूंजी है। इस पूरे दौरे और स्वागत कार्यक्रमों के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वंभर पूनिया, कमलकांत शर्मा, महेंद्र चंदवा, संजय जाखड़, घमोरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *