सवाई माधोपुर के युवा ने IES में मारी बाजी:संजय बारवाल ने 147वीं रैंक हासिल की, घर आने पर हुआ स्वागत

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (UPSC ESE)-2025 में सवाई माधोपुर एक युवा ने बाजी मारी है। सवाई माधोपुर जिले के निंदरदा गांव निवासी संजय बारवाल ने इस एग्जाम में 147वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की। जिसके बाद आज पहली बार उनके घर आने पर रेलवे स्टेशन पर नागरिकों व परिजनों ने जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर जैसे ही संजय बारवाल पहुंचे, वहां उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से लादकर, बैंड-बाजों से उनका अभिनंदन किया। दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता संजय बारवाल ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है। उन्होंने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर से साल 2023 में बी-टेक किया था। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों और मार्गदर्शकों को दिया। संजय ने कहा कि “सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार का सहयोग अत्यंत आवश्यक होता है। असफलता से घबराए बिना लक्ष्य पर केंद्रित रहना ही सफलता की कुंजी है।” इस उपलब्धि पर उनके पिता रामराज मीणा, माता धोली मीणा, ताऊजी लड्डू लाल मीणा एवं ताईजी धोली मीणा को भी लोगों ने बधाइयां दीं। ग्रामीणों ने कहा कि निंदरदा गांव की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। रेलवे स्टेशन से गांव तक जुलूस के रूप में स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। युवाओं में संजय की सफलता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *