राजगढ़ में पूर्व विधायक के क्रेशर से तीन मोटर चोरी:50 हजार का नुकसान, दो माह पहले की चोरी भी अब तक अनसुलझी

राजगढ़ जिले के खुजनेर रोड स्थित हर्जीपुरा में पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी की क्रेशर मशीन से तीन मोटरें चोरी हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। राजगढ़ के शिवप्रताप नगर में रहने वाले रुद्रप्रताप सिंह, हेमराज कल्पोनी के बेटे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चोरी हुई मोटरों में साढ़े सात, पांच और तीन हॉर्स पावर की मोटरें शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। दो महीने पहले भी हुई थी चोरी
यह भी सामने आया है कि इसी क्रेशर मशीन से दो माह पहले भी एक मोटर चोरी हुई थी। पुलिस अभी तक उस चोरी हुई मोटर को बरामद नहीं कर पाई है। पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने बताया कि क्रेशर जिला मुख्यालय के काफी नजदीक स्थित है और वर्तमान में बंद पड़ा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्रेशर के पास ही उनकी खेती भी है। चोरों ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में उनके पास से चोरी की गई कुछ मोटरें बरामद होने की भी सूचना है। पूर्व विधायक कल्पोनी ने इस घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात कर उन्हें पूरी जानकारी दी। पुलिस अब दो माह पहले हुई चोरी की मोटर की बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *