पिकअप का बीमा नहीं मिला, मालिक भी बनेगा आरोपी:टीचर मां और बेटे की मौत के मामले में ड्राइवर गिरफ्तार

खरगोन में 3 दिन पहले बिस्टान रोड पर हुए सड़क हादसे में महिला टीचर और उनके बेटे की मौत हो गई। इस मामले में पिकअप चालक राकेश पुनिया को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पिकअप वाहन का बीमा नहीं मिलने के कारण पुलिस वाहन मालिक अनवर को भी आरोपी बनाने की तैयारी में है। 16 दिसंबर की सुबह करीब 10:30 बजे बिस्टान में पदस्थ शिक्षिका मधु बिल्वे अपने बेटे ऋतुराज बिल्वे के साथ ड्यूटी पर जा रही थीं। ऋतुराज रायसागर में अतिथि शिक्षक थे। सामने से आ रही एक पिकअप (एमपी06जीए) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय ऋतुराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका मधुबाई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य अतिथि शिक्षक प्रदीप तोताराम अकोले भी घायल हुए थे। कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक राकेश पिता पुनिया के खिलाफ धारा 281, 125 A और 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि पिकअप वाहन का बीमा नहीं है। इस आधार पर ड्राइवर के साथ बिस्टान निवासी वाहन मालिक अनवर को भी आरोपी बनाया जाएगा। घायल शिक्षक प्रदीप तोताराम अकोले ने पिकअप चालक पर नशे की हालत में वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस संबंध में जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *