बोर्ड परीक्षा से पहले 5000 स्कूलों को मिलेंगे प्रिंसिपल

डूंगरपुर| 12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले राज्य के 5 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों को प्रिंसिपल मिलने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वाइस प्रिंसिपल से प्रिंसिपल पदों की डीपीसी की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने प्रिंसिपल पदों पर वर्ष 2023-24 की डीपीसी के लिए 5551 वाइस प्रिंसिपल की पात्रता सूची जारी कर दी है। अब जल्द ही डीपीसी के प्रस्ताव आरपीएससी को भिजवाए जाएंगे। आरपीएससी से डीपीसी की तिथि निर्धारित होने के बाद प्रमोशन होगा। प्रमोशन के बाद चयनित प्रधानाचार्य को काउंसलिंग के जरिए स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया जनवरी-फरवरी में पूरा हो सकती है। दरअसल, वर्तमान में राज्य के उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल के करीब 7 हजार पद रिक्त चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *