डूंगरपुर| विद्या संबल योजना में गेस्ट फेकल्टी के प्राप्त आवेदन पत्रों की वरियता सूची तैयार कर छात्रावास वार कार्यालय में चस्पा कर दी गई हैं। आवेदनकर्ता अभ्यर्थी को शनिवार सुबह 11 बजे स्वच्छ परियोजना कार्यालय में अपने मूल आवेदन पत्र मय दस्तावेज और फोटो कॉपी सेट लेकर सत्यापन कार्य के लिए उपस्थित होंगे।


