11 घंटे लेट मुंबई से इंदौर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट:मुंबई में पूरी रात परेशान हुए यात्री, एयरपोर्ट पर हंगामे की भी स्थिति बनी

मुंबई से इंदौर का हवाई सफर गुरुवार को यात्रियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। रात को मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रात के बजाए 11 घंटे देरी से शुक्रवार सुबह इंदौर पहुंची। यात्री पूरी रात मुंबई में परेशान होते रहे। इसके चलते मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति भी बनी। वहीं जयपुर और दिल्ली की उड़ानें भी निरस्त रहीं। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रात 10.10 बजे मुंबई से इंदौर आती है और सुबह 6.40 बजे वापस मुंबई जाती है। लेकिन कल रात आने वाली फ्लाइट आज सुबह 9.05 बजे इंदौर पहुंची। बताया जा रहा है कि यात्रियों को रात को विमान में बैठाए जाने के बाद यह कहते हुए उतार दिया गया कि इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे के काम के कारण एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।
दरअसल इंडिगो को समय पर मुंबई से फ्लाइट उड़ाकर इंदौर लाना थी, लेकिन मुंबई में कंजक्शन के कारण उन्हें उड़ान की इजाजत नहीं मिली और देर हो जाने पर इंदौर एयरपोर्ट ने भी लेडिंग से इनकार कर दिया। नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। कंपनी ने यात्रियों को सुबह एयरपोर्ट खोलने के बाद भेजना का आश्वासन देते हुए शांत किया। ज्यादातर यात्रियों ने एयरपोर्ट पर ही रात बिताई। देरी से आने के कारण सुबह मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी 3 घंटे देरी से रवाना हो सकी। एयर इंडिया ने दिल्ली फ्लाइट की निरस्त
इंडिगो एयरलाइंस ने कल रात 10 बजे जयपुर से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भी निरस्त कर दिया। इसका कारण भी फ्लाइट का लेट होना और एयरपोर्ट का बंद होना बताया गया। जय विमान रात को इंदौर में ही रुकने के बाद सुबह 6.35 बजे वापस जयपुर जाता है। रात को भी मन के नहाने से सुबह जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त की गई। वहीं एयर इंडिया ने सुबह 7.30 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8 बजे वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को भी ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया, वहीं पायलटों की कमी के कारण इंडिगो ने आज फिर हैदराबाद-इंदौर-हैदराबाद फ्लाइट को निरस्त किया है। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर से इंडिगो की उड़ाने आज भी निरस्त इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा उड़ानों को निरस्त किए जाने का सिलसिला अब तक जारी है। इसी क्रम में कल इंडिगो ने 4 उड़ानें निरस्त की थी, वहीं आज 2 उड़ानें निरस्त है। जबकि रात को लेट होने के कारण भी कंपनी ने मुंबई की एक उड़ान को निरस्त किया था। हालांकि इंडिगो की अन्य उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया हैं। आज इंदौर से हैदराबाद आने और जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हैं।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *