2025 के लिए शुरू हो चुकी ही आवेदन की प्रक्रिया:बीयू…पीजी में सीयूईटी और यूजी की मेरिट से होंगे प्रवेश, 50-50% सीट होंगी रिजर्व

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से शुरू कर दी है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने सत्र 2025-26 में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेस में सीयूईटी-पीजी और अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) दोनों की मेरिट से एडमिशन देने फैसला लिया है। कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने बताया कि 50% सीटें सीयूईटी पीजी के लिए रिजर्व रहेंगी, जबकि बाकी 50% सीटें अंडरग्रेजुएट की मेरिट के आधार पर भरी जाएंगी। इस बार सीयूईटी और यूजी मेरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया एक साथ संचालित होगी। छात्र दोनों विकल्पों के लिए एक साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बीयू में करीब 44 पीजी कोर्स संचालित होते हैं। सीयूईटी के तहत रिजर्व सीटें यदि खाली रहती हैं, तो उन्हें यूजी मेरिट से भरा जाएगा। बीयू के सभी विभाग सीयूईटी से प्रवेश देने के पक्ष में नहीं हैं। कुछ विभाग केवल यूजी मेरिट, कुछ केवल सीयूईटी मेरिट और कुछ दोनों की मेरिट पर प्रवेश देना चाहते हैं। देशभर की केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ऑटोनोमस कॉलेज भी सीयूईटी के जरिए एडमिशन देते हैं तो कॉलेजों में सीयूईटी से प्रवेश क्यों नहीं…
प्रोफेसर्स का कहना है कि राज्य शासन द्वारा विश्वविद्यालयों को सीयूईटी से एडमिशन देने के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेजों को सीयूईटी में शामिल नहीं किया जाता। सीयूईटी में ऑटोनोमस कॉलेज भी शामिल होते हैं तो विभाग अपने ऑटोनोमस कॉलेजों को क्यों शामिल नहीं करता। प्रशासन स्थानीय और वर्तमान परिस्थितियों को देखकर निर्णय नहीं ले पाता। इसलिए इस बार सभी ने अपनी बात प्रशासन को बता दी है। 13 मार्च से 31 मार्च के बीच होगी होगी परीक्षा…
सीयूईटी पीजी-2025 का आयोजन भोपाल सहित देशभर के 312 शहरों में होगा। इसके अलावा अन्य देशों के 27 शहरों में भी आयोजन होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी है। 3 फरवरी तक त्रुटि सुधार होगा। परीक्षा की 13 मार्च से 31 मार्च के बीच होगी। परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। सबके अपने अपने तर्क

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *