सीहोर में तीन सीमेंट-सरिया व्यापारियों पर जीएसटी के छापे:40 अधिकारियों की टीमें पहुंचीं, पांच साल के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

सीहोर जिले में जीएसटी विभाग भोपाल की टीमों ने तीन सीमेंट-सरिया प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई 17 दिसंबर की दोपहर शुरू हुई थी और तीसरे दिन भी जारी है। सीहोर में मेसर्स खेमचंद मदन लाल चूने वाले, आष्टा में तिरुपति ट्रेडर्स और भेरूंदा में सांवरिया ट्रेडर्स पर जांच की जा रही है। स्टेट जीएसटी टीमों ने सीहोर में डेरा डाल रखा है। जांच में 40 से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जो इन व्यापारिक संस्थानों के खरीद-बिक्री, स्टॉक और बिल-वाउचर का अवलोकन कर रहे हैं। टीमों द्वारा पिछले पांच वर्षों के व्यापारिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने व्यापारियों के घरों पर भी दस्तावेजों की पड़ताल की है। हालांकि, विभाग ने अभी तक अनियमितताओं या गड़बड़ी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सीहोर में जांच कर रहे डिप्टी कमिश्नर सुनील बांगर ने बताया कि जांच अभी जारी है और इसमें कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है। आष्टा में स्टेट जीएसटी ऑफिसर तरुण भार्गव के निर्देशन में यह जांच की जा रही है। सीहोर के जीएसटी ऑफिसर आशीष दीवान ने स्पष्ट किया कि पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है, जिसमें समय लगता है। उन्होंने बताया कि बिल-वाउचर और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है, और पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *