मंदसौर में उत्कृष्ट कार्य पर 7 पुलिसकर्मी सम्मानित:मानवीय कार्य, अपराध रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए मिला सम्मान

मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार को जिले के 7 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। एसपी ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निष्ठा, संवेदनशीलता और व्यवसायिक दक्षता के साथ निर्वहन कर रहे हैं। इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। मानवीय कार्य के लिए थाना यातायात में पदस्थ आरक्षक मोड़ीराम को सम्मानित किया गया। उन्होंने 14 दिसंबर 2025 की रात वी.पी.एल. चौराहे पर ड्यूटी के दौरान एक दिव्यांग महिला को सुरक्षित रूप से चौराहा पार कराया था। संभावित अपराध रोकने में उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना मल्हारगढ़ के मोहन सिंगार, आरक्षक कमलेश और कैलाश को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इन तीनों ने 16 दिसंबर 2025 को रात्रि गश्त के दौरान चोरी की नीयत से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर एक संभावित अपराध को रोका था। चोरी का त्वरित खुलासा करने के लिए थाना कोतवाली के सुधीर राठौर, अरुण पंवार और दीपक पाटीदार को सम्मानित किया गया। इन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की थी। एसपी विनोद कुमार मीना ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *