बाबा पर 5वीं के छात्र से अश्लील हरकत का आरोप:शाजापुर पुलिस ने हिरासत में लिया, बच्चा परिजन के साथ पांडूखोरा मंदिर गया था

शाजापुर जिले में पांचवीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र ने पांडूखोरा स्थित शिव मंदिर पर बाबा पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र के अनुसार, यह घटना 19 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। वह अपने चाचा और उनके पिता के साथ पांडूखोरा शिव मंदिर गया था। मंदिर परिसर में बने कमरों में वे बाबा शंकर गिरी से मिले। बच्चे से अकेले में बाबा ने की गलत हरकत बातचीत के दौरान बाबा ने पहले परिजन से उनका नाम-पता पूछा और फिर छात्र से उसकी पढ़ाई के बारे में सवाल किए। इसके बाद पुजारी ने छात्र के चाचा और उनके पिता को कमरे से बाहर भेजकर बच्चे से अकेले में बात करने को कहा। बच्चे को डराया और धमकाया गया आरोप है कि कमरे में अकेले होने पर बाबा ने छात्र को डराया-धमकाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्र डर गया और रोने लगा। इसी दौरान बाहर से चाचा की आवाज आने पर वह रोता हुआ कमरे से बाहर आया और परिजन को पूरी घटना बताई। इसके बाद वे घर लौट आए, जहां छात्र ने अपने पिता और दादा को आपबीती सुनाई। आरोपी मुरैना का रहने वाला, पुलिस थाने ले गई घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गांव के लोगों के साथ दोबारा मंदिर पहुंचे और आरोपी बाबा से पूछताछ की। आरोपी की पहचान हरी शंकर शर्मा, पिता रामलखन शर्मा, निवासी ग्राम मिरघान, थाना दीमनी, जिला मुरैना के रूप में हुई है। इसी दौरान छात्र के चाचा ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। पीड़ित छात्र अपने पिता, दादा और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचा, जहां औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि नाबालिग छात्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *