चूरू में लेपर्ड ने 2 युवकों पर किया अटैक:सरसों की फसल में छिपकर बैठा था, खेत में काम करने आए तो किया हमला

चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र के गांव धोधलिया में शुक्रवार सुबह खेत में सरसों की फसल के बीच छिपकर बैठे एक लेपर्ड ने 2 युवकों पर हमला कर दिया।
हमले में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवकों को तुरंत डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहले देखिए घटना से जुड़े फोटोज… अब पढ़िए पूरा मामला
यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब धोधलिया निवासी 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम अपने खेत में सरसों की फसल में पानी की लाइन बदलने गए थे। वे अलसुबह 4 बजे खेत पहुंचे थे। शोर मचाने पर भागा तेंदुआ
तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान तेंदुए ने गोविंद और राकेश पर हमला किया, जिससे राकेश के सिर में गंभीर चोट आई। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों से ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया। गांव के लोगों ने बताया कि तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। लेपर्ड के हमले से घायल हुए युवकों का इलाज जारी
कोतवाली थाने के ASI सुरेश कुमार ने बताया कि धोधलिया गांव के 2 युवक घायल होकर डीबी अस्पताल में आए है। उनका इलाज चल रहा है। खेत में काम करते समय लेपर्ड के हमले से दोनों के घायल होना बताया जा रहा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार का कहना है कि अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार सुबह 2 युवक आये है। जिनका कहना है कि उनके गांव धोधलिया में खेत में गये थे। जहां लेपर्ड ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक के सिर में 2 जगह गंभीर चोट आई है। जबकि एक की हालत सामान्य बताई है। दोनों का प्राथमिक इलाज कर सर्जिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर ग्रामीण दूलाराम ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सरसों की फसल में पानी देने के लिए दोनों युवक खेत पर गये थे। फसल के बीच में लेपर्ड छिपकर बैठा हुआ था, जिसने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेत वाले किसान भी एकत्रित हो गये। दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। परिवार में इकलौते बेटे राकेश के आयी गंभीर चोट
गांव के लोगों ने बताया कि धोधलिया निवासी राकेश मेघवाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। जिस पर लेपर्ड ने पहले हमला किया था। राकेश सिर में 2 जगह गंभीर चोट आयी है।
इसके अलावा गोविंदराम 2 भाइयों में छोटा हैं। इसके पिता की मौत हो चुकी है। दोनों भाई खेतीबाड़ी करते है। गोविंदराम और राकेश शादीशुदा है। राकेश के एक बेटा है। जबकि गोविंदराम के कोई संतान नहीं है। लेपर्ड ने तीसरे ग्रामीण को किया घायल
धोधलिया गांव की रोही में शुक्रवार को सुबह लेपर्ड ने 2 युवकों पर हमला कर घायल किया था। दोपहर में लेपर्ड ने तीसरे युवक पर भी हमला कर दिया। लेपर्ड के हमले से धोधलिया निवासी 35 वर्षीय भवानीशंकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों व परिजनों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल युवक का इलाज किया गया। ट्रैंकुलाइज करने वाली टीम जयपुर से रवाना
लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज करने के लिए जयपुर से वन विभाग की टीम धोधलिया के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है शाम तक टीम गांव पहुंचेगी। इसके बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया जायेगा। इसके बाद लेपर्ड को चूरू के वन विभाग लाया जाएगा। वन विभाग व पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात
धोधलिया गांव की रोही में लेपर्ड होने की सूचना के बाद रतननगर थानाधिकारी रामनिवास बीडासरा, हेड कॉन्स्टेबल नरेश तेतरवाल सहित पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात हैं। वहीं चूरू वन विभाग की टीम भी मौके पर तैनात हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस टीम के द्वारा लेपर्ड के छीपने के संभावित स्थान पर किसी नहीं जाने दिया जा रहा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *