रायगढ़ में 12 डिग्री न्यूनतम तापमान:आज से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना, कड़ाके की ठंड से मिल सकती है राहत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रहा। ऐसे में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है, लेकिन शनिवार से फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार, सप्ताह भर में तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। शनिवार को रात में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, फिर लगातार सप्ताह भर में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के अनुमान हैं। इससे 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में कड़ाके की ठंड से राहत मिल जाएगी। हल्की शीतलहर का असर शुक्रवार को भी सुबह से हल्की शीतलहर चलते रही। इससे मौसम में ठंडक थी। पिछले करीब 3-4 दिनों से लगातार हल्की शीतलहर चल रही है। दोपहर में धूप लोगों को राहत जरूर दे रहा है, लेकिन शाम को फिर ठंड बढ़ रही है। हांलाकि शनिवार से अगर तापमान में वृद्धि होती है, तो मौसम में बदलाव होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में ठंड अधिक जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण इलाकों में ठंड का अधिक असर है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शहर की अपेक्षा 2-3 डिग्री तक कम है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से काम पर शहर आने वाले लोग भी जल्द घर लौट जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, धरमजयगढ़, कापू इलाके के गांव में सुबह और रात में ओस की बूंद भी जम रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *