‘तू रोज तड़पेगी देखलई दिल विच मैं थोड़ा रह गया’:इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट कर युवक ने जान दे दी, मेरठ में फंदे से लटका

मेरठ में एक युवक ने फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। सुसाइड के पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट की थी। आत्महत्या की वजहों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं तो कुछ लोग इसके लिए शराब पीने की लत को जिम्मेदार ठहरा रहे। बुधवार की यह घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी की है। युवक, एक फैक्ट्री में कपड़े सिलाई का काम करता था। सबसे पहले देखिए तस्वीरें… विस्तार से पढ़िए पूरी खबर… फैक्ट्री में लोअर स्टिचिंग का काम करता था युवक लक्ष्मणपुरी का रहने वाला 22 वर्षीय युवक नकुल, मेरठ में ही एक फैक्ट्री में लोअर स्टिचिंग का काम करता था। पिता प्रमोद ने बताया कि बुधवार रात नकुल घर की दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में गाटर से फंदे के सहारे लटका मिला। सबसे पहले मां ने बेटे को इस हालत में देखा तो जोर से चीख पड़ी। चीख सुनकर नकुल का बड़ा भाई अनुज और छोटी बहन श्वेता भी दौड़े पहुंचे। पुलिस को परिजन ने सूचना दी। पुलिस पहुंची तो शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवती के साथ था अफेयर बताया जा रहा कि नकुल का किसी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मानसिक तनाव में आकर नकुल ने आत्महत्या कर ली। पिछले एक साल से नकुल इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय था। उसने कई पोस्ट शेयर की थीं। वह इमोशनल पोस्ट्स करता था। अपने अंतिम पोस्ट में उसने लिखा- “तू रोज तड़पेगी, देखलई दिल विच मैं थोड़ा रह गया” और “RIP, RIP”। आसपास के कुछ लोगों की मानें तो युवक का एक लड़की से अफेयर था। कुछ दिनों से वह इसे लेकर परेशान था। पड़ोसियों की मानें तो वह अक्सर मानसिक तनाव में रहता था। इसी मानसिक दबाव और तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी ने बोले- शराब पीने का आदी था
उधर, ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया- यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नहीं है। उनके अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था और घटना के समय भी शराब के नशे में था। बताया- मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ————– ये भी पढ़ें- यूपी में नए साल में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां:सीएम योगी ने दी हरी झंडी; 10 साल में 10 लाख रोजगार देने का बनेगा रिकॉर्ड यूपी की योगी सरकार नए साल में युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 2026 में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। सीएम योगी ने हाल ही में अफसरों के साथ बैठक में विभागवार खाली पदों की डिटेल मांगी थी, जिससे इन पदों पर नियुक्ति की जा सके। इसकी समीक्षा करने के बाद 2026 में युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरी देने की इजाजत दे दी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *