उज्जैन में शिक्षक और छात्रा के बीच चैट वायरल:ABVP और NSUI ने किया हंगामा, प्रिंसिपल ने जांच के लिए लिखा पत्र

उज्जैन के पास तराना में शासकीय उत्कृष्ट सांदीपनि माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी शिक्षक और छात्रा के बीच की चैट वायरल होने से हंगामा मच गया। चैट के सामने आने के बाद शुक्रवार को एबीवीपी और एनएसयूआई ने प्रदर्शन कर शिक्षक को हटाने की मांग कर स्कूल का घेराव कर दिया। विरोध को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटाने और जांच के लिए डीईओ को पत्र लिखा है। उज्जैन से करीब 40 किमी दूर तराना के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी शिक्षक प्रदीप देवड़ा पर गंभीर आरोप आरोप लगे हैं। शिक्षक और छात्रा के बीच हुई चैट के वायरल होने के बाद शुक्रवार को एबीवीपी और एनएसयूआई संगठनों ने स्कूल में आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा शिक्षक के निलंबन को लेकर स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी शिक्षक को बचाने की बात कही और शिक्षक को स्कूल में बुलवाने पर अड़े रहे। मामले में आरोपी से शिक्षक को कई बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका नंबर बंद था। एनएसयूआई ने कार्रवाई को लेकर चक्काजाम किया
एनएसयूआई ने कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद उन्होंने चक्काजाम तो रोक दिया, लेकिन शिक्षक के निलंबन के लिए दोनों पक्ष अड़े रहे। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक महेश परमार के निर्देश पर यूथ कांग्रेस और कांग्रेस ने स्कूल के सामने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। डीईओ को जांच के लिए लिखा पत्र
प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान द्वारा पहले तो शिक्षक का पक्ष लेते हुए उसकी छुट्टी का बहाना लिया गया। बाद में मोबाइल का हैंग होना बताया गया । प्राचार्य दिग्विजय सिंह चौहान ने बताया कि डीईओ को पत्र लिखकर जांच के लिए कहा गया है साथ ही उन्हें उज्जैन में अटैच कर दिया गया है। शिक्षक और छात्रा की चैट वायरल
आरोपी शिक्षक प्रदीप देवड़ा और एक छात्रा के बीच की चैट वायरल हुई है जिसमें शिक्षक द्वारा छात्रा से मिलने सुबह उठाने और कई अश्लील चैट भी वायरल हुई है। वायरल चैट करीब दो माह पुराने बताई जा रही है। छात्रा के बारे में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कप्तान सिंह ने बताया कि छात्रा और शिक्षक एक ही स्कूल के हैं। हालांकि लड़की के परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई के लिए मना कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *