परिवहन धीमा, डौंडी ब्लॉक में 2.27 लाख में से सिर्फ 1190 क्विंटल धान का उठाव

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 143 केंद्रांे में पंजीकृत एक लाख 55 हजार 99 में से 57 हजार 732 किसान 25 लाख 30 हजार 322.80 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें एक लाख 87 हजार 291.35 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। वहीं 23 लाख 43 हजार 31.45 क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है। इस लिहाज से दावों के बीच परिवहन की वास्तविक स्थिति क्या है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। डीएमओ टिकेंद्र कुमार राठौर का कहना है कि पहले की तुलना में अब ज्यादा मात्रा में धान का उठाव हो रहा है। आगे भी यह स्थिति रहेगी। सभी ब्लॉक में उठाव की स्थिति अलग-अलग है। वहीं जिला नोडल अफसर सीआर रावटे का कहना है कि निर्धारित समय में किसान धान बेच सकें इसके लिए पहले की तुलना में ज्यादा किसानों को टोकन जारी कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 143 केंद्रों में एक लाख 83 हजार क्विंटल धान बेचने के लिए 3 हजार 794 किसानों को टोकन जारी हुआ था। हालांकि तय समय तक कितने किसान धान बेचने पहुंचे थे, यह देर रात या शनिवार तक स्पष्ट हो पाएगा। बालोद की तुलना में गुरूर में स्थिति चिंताजनक जिला सहकारी बैंक के अनुसार बालोद ब्लॉक में 20 हजार 551 में से 6 हजार 966 किसान 3 लाख 15 हजार 964 क्विंटल धान बेच चुके है। जिसमें 41 हजार 831.70 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। 2 लाख 74 हजार 132.30 क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है। इसी तरह गुरूर ब्लॉक में 28 हजार 132 में से 10 हजार 282 किसान 4 लाख 96 हजार 525.20 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें 68 हजार 510 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। 4 लाख 28 हजार 15.20 क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है। बालोद की तुलना में गुरूर में डेढ़ लाख क्विंटल ज्यादा धान जाम है। लोहारा में डौंडी से दोगुना 5.97 लाख क्विंटल धान जाम डौंडी ब्लॉक में 17 हजार 161 में से 5 हजार 150 किसान 2 लाख 27 हजार 319.20 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें मात्र 1 हजार 190 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। 2 लाख 26 हजार 129.20 क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है। इसी तरह डौंडीलोहारा ब्लॉक में 41 हजार 769 में से 13 हजार 997 किसान 6 लाख 39 हजार 378 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें 42 हजार 209.65 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। 5 लाख 97 हजार 168.35 क्विंटल धान का परिवहन होना बाकी है। लोहारा में डौंडी से दोगुना धान जाम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *