कोंडागांव| लंबित राजस्व प्रकरणों की कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा में गंभीरता से प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत 19 से 25 दिसंबर तक शिविर लगाकर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश तहसीलदारों को दिए।


