श्री रामलला दर्शन योजना : जिले से 12 श्रद्धालु रवाना हुए

नारायणपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार विशेष ट्रेन से जिले के श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के 12 श्रद्धालुओं को जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से राजनांदगांव के लिए कार द्वारा रवाना किया। ये सभी श्रद्धालु 18 दिसंबर को राजनांदगांव से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *