कोंडागांव| आईडीबीआई बैंक द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत जिला अस्पताल कोंडागांव को 5 लाख रुपए मूल्य का मेडिकल इक्विपमेंट प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरण सौंपे गए, जिससे मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


